कानपुर झकरकटी पुल पर ट्रैफिक का दबाव बहुत था जहां हमेशा जाम की समस्या बनी रहती थी। आपको बता दें कि झकर कटी पुल से लगभग हर दिन 5 लाख  के आसपास वाहन गुजरते हैं और यही वजह है कि यहां हमेशा जाम लग  जाता था। जाम में फंसने वाले लोगों धुप और धूल से जूझना पड़ता था और साथ ही साथ समय की बर्बादी भी होती थी। जाम की समस्या को खत्म करने के लिए इसके ठीक इसके समानांतर पुल बनाने का काम शुरू किया गया था। जीटी रोड वैसे तो फोरलेन का है लेकिन पुल टू-लेन होने के कारण जाम लग जाता था। लेकिन अब जाम की समस्या खत्म हो जाएगी क्योंकि ठीक इसके समानांतर बन रहे पुल का काम शनिवार को पूरा हो जाएगा।पुल के ठीक बगल में झकर कटी बस स्टेशन है जिसकी वजह से  जाम की समस्या ज्यादा होती थी।

आपको बता दे कि शनिवार को फूल बनकर तैयार हो जाएगा।  सर्विस लेन पर सड़क शुक्रवार को बना दिया गया है।  शनिवार को सड़क पर अंतिम परत बिछा दिया जाएगा और वही शाम तक सड़क बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल पर यातायात शुरू करने का काम प्रशासन के हाथ में होगा।  प्रशासन ही तय करेगा कि पुल पर यातायात किस तारीख से शुरू किया जाएगा। हालाँकि एक सप्ताह के अंदर ही यातायात शुरू कर दिया जायेगा। इस पुल पर सबसे पहले हल्के वाहनो को चलाने की अनुमति होगी। आए दिन पुल पर लगने वाले जाम में फंसने वाले लोग को काफी राहत मिलेगी।  घंटों जाम में फंसे रहने वाले लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगी। साथ ही साथ अब उनका समय भी बचेगा।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *