अगर गर्म कपड़े घर में रखे हैं  तो उसे पहनना शुरू कर दीजिए क्योंकि,ठंड धीरे-धीरे अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है बता दें कि शनिवार को  न्यूनतम  5 डिग्री तापमान में गिरावट देखने को मिला है जबकि पारा भी 11.6  डिग्री गिर गया।   आसमान में धीरे-धीरे बादल इधर-उधर मंडरा रहे हैं और इन सबके बीच तापमान भी गिरने  का सिलसिला देखने को मिल रहा है।  आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ, उत्तरी विक्षोभ के नम हवाओं के कारण मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। संभावना यह है कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड बढ़ जाने की उम्मीद है। 

क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने-मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे (चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय)  के बताने के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ  हिमालय से होकर यूपी  के मैदानी एरिया में आने के  वजह से रविवार रात तक  मौसम अपना मिजाज बदलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी  हो सकता  है  इसके साथ ही मैदानी एरिया में  कुछ बूंदाबांदी  जी होने की उम्मीद है।  मौसम वैज्ञानिक  एसएन पांडे ने किसानों को भी सलाह दिया है कि सरसों, चना,  गेहूं, और सब्जियों की बुवाई करने का काम किसान कर सकते हैं। किसानों को सब्जियों के बुवाई के लिए यह अच्छा समय साबित हो सकता है। 

मौसम वैज्ञानिकों के  के अनुसार अक्षांश 13.4 बंगाल की खाड़ी के ऊपर और देशांतर 86.4 पूर्व  के  के निकट दक्षिण पूर्व में विशाखापट्टनम से  करीब  580km  में चक्रवात उठा है।  यह चक्रवात दोपहर रविवार तक और तेज बढ़ जाएगा।  यह चक्रवात बंगाल की खाड़ी पश्चिम मध्य जा सकता है इन सबके बाद उत्तर पूर्व दिशा की तरफ आने की संभावना है।  वैज्ञानिकों के मुताबिक चक्रवात के  वजह से निम्न दाब का क्षेत्र बन  रहा है जिसके वजह से आसमान में थोड़े बहुत बादल हो सकते हैं।  आने वाले कुछ दिनों में शीतलहर की भी उम्मीद जताई गई है। 

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *