उत्तर प्रदेश में आज से सतर्कता डोज लगाया जाएगा,जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। बता दें कि कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से वैक्सीन की सतर्कता डोज फ्री में लगाई जाएगी। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सतर्कता डोज लगाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। इससे पहले 60 वर्ष से अधिक उम्र के ही फ्रंटलाइन वर्करों और स्वास्थ्य कर्मियों को ही सतर्कता डोज फ्री में लगाया जा रहा था। लेकिन अब 18 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक की उम्र के लोगों को सतर्कता डोज फ्री में लगाई जाएगी। पहले इस उम्र के लोगों को 384 रुपए देकर निजी अस्पतालों में लगाया जा रहा था। लेकिन अब सरकारी अस्पतालों में फ्री में लगाई जाएगी।

आपको बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 5000 टीकाकरण केंद्रों पर मुक्त वैक्सीनेशन की सुविधा मिलेगी।  फिलहाल उत्तर प्रदेश में लगभग 35 लाख वैक्सीन का डोज उपलब्ध  है लेकिन अगर आगे टीका लगवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई तो और भी वैक्सीन मंगवाई जाएगी।

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 14.74 करोड़ व्यस्को को टिका लगाया जाना है बता दें कि शत प्रतिशत व्यस्को ने अभी तक वैक्सीन की पहली डोज लहवाई है जबकि  14.74 करोड़ व्यस्को ने दूसरी डोज लगवा लिया है। दूसरी रोज लगवाने के 6 महीने बाद वैक्सीन की सतर्कता डोज लगवाने के पात्र व्यस्को की संख्या 7.50 करोड़ है वही  37.35 लाख व्यस्को ने सतर्कता डोज लगवाया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के उम्र के 1. 40 करोड़ किशोरों में से सत प्रतिशत ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा लिया है जबकि 1.25 करोड़ किशोरों ने दूसरी डोज लगवाई है। इस हिसाब से देखा जाए तो 90% किशोर दूसरा डोज लगवा चुके हैं। ठीक इसी प्रकार 12 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक की उम्र के 84.64 लाख बच्चों मैं से 83.21 लाख बच्चों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा लिया है। जबकि 66.24 लाख बच्चों ने दूसरी टीका लगवाई है।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *