उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है और इस अवसर पर उन्हें कई बड़े नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दिया है । योगी का आज 50 वां जन्मदिन है। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने जन्मदिन के अवसर पर  पर भी कोई सेलिब्रेशन नहीं करते हैं।  एक मंथ होने के नाते वह इन परंपराओं से दूर रहते हैं। योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुक्रवार को शाम से ही शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के एक बड़े और आईकॉनिक नेता बन चुके हैं।

 

योगी जी के जन्मदिन के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया है ,और लिखा है कि योगी जी उत्तर प्रदेश के प्रगति में काम कर रहे हैं।  इनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और उन्नति करें। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी जन्मदिन का शुभकामनाएं देते हुए उन्हें यशस्वी मुख्यमंत्री बताया है। योगी जी को दीर्घायु होने और एक अच्छे स्वास्थ्य रहने का है शुभकामनाएं दिया है।

 

अब हम आपको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ यह गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं। योगी जी का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित पंचूर गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम आनंद सिंह और माता का नाम श्रीमती सावित्री देवी है।  उनके पिता बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे। योगी अपने भाई बहनों में पांचवें स्थान पर है इनसे तीन बड़ी बहन ,  एक बड़े भाई और इनसे दो छोटे भाई हैं।

 

योगी आदित्यनाथ मार्च 2017 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के एक बड़े जीत पर यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया था। यह उनका पहला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार पांच बार गोरखपुर से सांसद रहे हैं।

 

योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। 19 मार्च 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में योगी जी पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया था। योगी आदित्यनाथ अपने बयानो  और एक काम करने के तरीके से हमेशा चर्चा में रहते हैं।  प्रदेश में लव जिहाद, गौ हत्या और धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दों पर हमेशा जमकर बरसते हैं और  इन सब के खिलाफ रहते हैं। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के कई जगहों के नाम भी बदल चुके हैं।  जैसे अगर बात करें  तो अलीनगर का नाम बदलकर आर्य नगर, उर्दू बाजार का नाम बदलकर हिंदी बाजार, मियां बाजार का नाम बदलकर माया बाजार  और इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया  है। 

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of Kanpur, Gorakhpur, Uttar Pradesh, Bihar and all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *