कानपुर से गोरखपुर जाना अब और भी आसान हो जाएगा क्योंकि कानपुर से गोरखपुर के लिए विमान सेवा शुरू हो रहा है। विमान सेवा शुरू होने के बाद इन दोनों शहरों के बीच की दूरी बहुत ही कम हो जाएगी लोग कानपुर से गोरखपुर सिर्फ 65 मिनट में पहुंच सकेंगे। आपको बता दें कि खबर के अनुसार स्पाइसजेट कंपनी ने दिल्ली से वाया कानपुर गोरखपुर के लिए विमान सेवा रविवार से शुरु कर रही है। खुशी की बात यह है कि इस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मुंहर लगा दिया है। यही नहीं इसके अलावा कंपनी ने 8 और शहरों के लिए भी फ्लाइट की घोषणा किया है लेकिन अभी इस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हरी झंडी नहीं दिखाई है।

कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान कई फ्लाइट को अनियमित कर दिया गया था।लेकिन अब बेंगलुरु और मुंबई की फ्लाइट को अब नियमित कर दिया गया है। 27 मार्च यानी रविवार से शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार आइए अब आपको फ्लाइट शेड्यूल के बारे में बताते हैं।

विमान सेवा का शेड्यूल-आपको बता दें कि सुबह 9:50 बजे दिल्ली से फ्लाइट उड़ान भरकर 11:11 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेगी। फिर यहां से 11:30 बजे गोरखपुर के लिए उड़ान भरेगी और 12:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से कानपुर आने वाली यात्रियों के लिए फ्लाइट दोपहर 12:55 बजे गोरखपुर से उड़ान भरेगी और कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर 2:10 बजे पहुंचेगी। चकेरी एयरपोर्ट से 2:40 बजे से उड़ान भरकर दिल्ली 3:55 बजे पहुंचेगी।

कानपुर से मुंबई आने और जाने वाले यात्रियों के लिए बता दें कि सुबह 10:50 बजे मुंबई से बीमान उड़ान भरेगी और दोपहर 1:10 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेगी। ठीक यही फ्लाइट चकेरी एयरपोर्ट से 1:40 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4:00 बजे मुंबई लैंड करेगी। दोपहर 1:10 बजे मुंबई से फ्लाइट उड़ेगी और चकेरी एयरपोर्ट पर 3:25 बजे आएगी। वही 3:55 बजे चकेरी से उड़ान भरकर मुंबई 6:05 बजे लैंड करेगी।

कानपुर से बेंगलुरु आने जाने वाले यात्रियों के लिए बता दें कि सुबह 9:45 बजे बेंगलुरु से फ्लाइट उड़कर 12:10 बजे चकेरी आएगी। यहां चकेरी एयरपोर्ट से 12:40 बजे उड़ान भरकर 2:40 बजे बेंगलुरु लैंड करेगी। स्पाइसजेट कंपनी आठ और शहरो के लिए विमान सेवा शुरू करने की घोषणा किया है। जोकि कानपुर से देहरादून, सूरत, राजकोट, वाराणसी, पटना, गोवा, जयपुर और कोलकाता के लिए है। लेकिन अभी इस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति नहीं मिला है।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *